फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैंक सखियों की समस्याओं पर मंथन, सीसीएल की प्रगति बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
प्रेरणा दिवस के अवसर पर ब्लॉक कार्यालय पर बैठक में मौजूद बैंक सखी की महिलाएं, स्रोत संवाद
विज्ञापन
बैंकों में आ रही दिक्कतों को दूर करने और स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते खुलवाने पर हुई विस्तृत चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिटी। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को प्रेरणा दिवस पर बैंकिंग सेवाओं और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से बैठक हुई। इसमें ब्लॉक की समस्त बैंक सखियों के साथ खंड मिशन प्रबंधक और सहायक विकास अधिकारी ने हिस्सा लिया।
बैठक में बैंक सखियों के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही बैंकों में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीओ ग्राम्य विकास इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने और उनकी आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाए।
विज्ञापन

समूहों के सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) की प्रगति की जानकारी ली। सीसीएल के माध्यम से समूहों को मिलने वाली ऋण सुविधा का लाभ अधिक से अधिक पात्र समूहों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई। स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के बचत खाते खुलवाने की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया। बैंक सखियों ने बैंकों में कार्य कराने के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने बैंकिंग कार्यों में समन्वय स्थापित करने, लंबित प्रकरणों को आगे बढ़ाने और समूहों के खाते खुलवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि बैंक सखियों की सक्रिय भूमिका से ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। इस दौरान बैंक सखियों में आरती, नीलम, चांदनी, रेखा, पूनम, गीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें