फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे सवाल से ब्राह्मण समाज का अपमान

विज्ञापन
अखिल भारतीय ब्राह्मण ज्ञापन देने जाते कल्याण संस्थान के लोग। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक सवाल से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने के विरोध में ब्राह्मण कल्याण संस्थान ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगो से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार पांडे ने कहा कि आपत्तिजनक सवाल से ब्राह्मण समाज का अपमान किया जा रहा है। यूपी सरकार को पता होना चाहिए कि पंडित शब्द विद्वान ज्ञानी और धार्मिक सम्मान से जुड़ा है। इसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना अनुचित है। सामाजिक सद्भाव बिगड़ने के लिए यह जानबूझ लिखकर किया गया है। इस अवसर पर अनूप कुमार दुबे, अनीश ओझा, रजनीश शर्मा, राकेश कुमार, रामराज, प्रिंस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें