फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में हाईस्पीड ब्राडब्रैंड सेवा

Tue, 20 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित कुमार तिवारी
विज्ञापन

विंध्याचल मंडल के सोनभद्र और मिर्जापुर जिले के ब्लाकों के ग्राम पंचायतों को अब जल्द ही हाईस्पीड ब्राडब्रैंड सेवा मिल सकेगी। इसके लिए पहले चरण में मिर्जापुर के पांच और सोनभद्र के चतरा ब्लाक में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का कार्य आरंभ हो गया है।

आप्टिकल फाइबर केबल बिछने से ब्लाक पंचायतों को इंटरनेट सहित आधुनिक सेवाएं मिल सकेंगी। केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया के तहत मंडल को हाईटेक बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत, मिर्जापुर के 12 और सोनभद्र के आठ ब्लाकों में आप्टिकल फाइबर बिछाया जाएगा।
विज्ञापन


बीएसएनएल के जीएम करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत तक आप्टिकल फाइबर को पहुंचाना है। इससे ग्राम पंचायत स्तर तक को हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा सहित अन्य संचार व्यवस्थाओं से सुसज्जित किया जा सके। केंद्र सरकार पूरे देश को संचार व्यवस्था से जोड़ना चाहती हैं।

पूरे देश में आप्टिकल फाइबर बिछाने की कवायद की जा रही है। इसी के तहत, विंध्याचल मंडल में मिर्जापुर के 12 ब्लाक और सोनभद्र के आठ ब्लाकों में ग्राम पंचायतों तक आप्टिकल फाइबर बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप्टिकल फाइबर बिछने से गांवों तक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


पहले चरण में (नेशनल आप्टिकल फाइबर नेटवर्क) नोफन कंपनी द्वारा मिर्जापुर के विकास खंड सिटी, सीखड़, छानबे, मझवां और कोन में तथा सोनभद्र के चतरा ब्लाक में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाया जा रहा है। पहले चरण में इन छह ब्लाकों को आधुनिक संचार व्यवस्था से युक्त किया जाएगा। - करुणेश प्रताप सिंह, महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें