मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के खजुरी गांव में रविवार की शाम पंंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से एक बालक झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
देेहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरा बैसुखिया गांव निवासी साबिर अपनी पत्नी के साथ सूरत में रहकर नौकरी करते हैं। उनका 12 वर्षीय पुत्र अयान अपने ननिहाल खजुरी गांव में रहता है। आयन रविवार की शाम पंखा चालू करने के लिए तार प्लग में लगा रहा था। उस दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर चले गए। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि थाने में इसकी सूचना नहीं आई है।