जमालपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में घर के सामने खेलते समय एक बालक तालाब में गिरकर डूब गया।
क्षेत्र निवासी रामेश्वर पटेल का तीन वर्षीय पुत्र सागर पटेल रविवार की रात को घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। घर के पास ही तालाब है। बालक के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका वश रात नौ बजे तालाब में डालकर बालक का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।