मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सोमवार को 12वीं के छात्र-छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिसर में हलचल मच गई। सूचना पर पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी चुनार ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें चुनार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विषाक्त सेवन से किशोर की मौत
कछवा थाना क्षेत्र के एक कस्बा में सोमवार सुबह विषाक्त पदार्थ के सेवन से आदर्श यादव (17) की मौत हो गई। उसके दादा ने पुलिस को सूचना दी।