खेत में फसल कटाई करने गए देवरी गांव निवासी किसान दिगंबर की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। देवरी गांव निवासी दिगंबर यादव (40) दोपहर में खाना खाने के बाद तिल की फसल काटने गए थे। शाम को घर जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक जहरीले जंतु के काटने से अचेत हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजन अचेत दिगंबर को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां देखते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।