फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुुलिस ने सोमवार की शाम खंड़जा फाल के पास 15 हजार के इनामी पशु तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। इस पर तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली तस्कर के पैर में गोली, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया। वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी पशु तस्कर सद्दाम पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी तस्कर सद्दाम बाइक से खड़ंजा फाल की ओर जाने वाला है। इस पर पुलिस खड़ंजा फाल के पास घेरेबंदी की। इसी बीच बाइक सवार तस्कर आता दिखा। पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने फायर किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे तस्कर के पैर में गोली लगी। तस्कर के पास से एक बाइक, एक तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि इनामी पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें