भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करोड़पति हैं। अभी तक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें से अपनी पत्नी सहित सभी करोड़पति हैं। फिलहाल इस मामले में चुनार विधायक अनुराग से आगे चल रहे हैं उनके पास तो मड़िहान से भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल से अधिक संपत्ति है।
रमाशंकर सिंह पटेल के पास एक करोड़ 26 लाख 28 हजार 573 रुपये की संपत्ति है। जिसकी उन्होंने घोषणा की है जबकि उनकी पत्नी सीता सिंह के पास भी एक करोड़ 20 लाख 71 लाख एक सौ 50 रुपये की संपत्ति है। इसी प्रकार चुनार विधायक अनुराग सिंह के पास दो करोड़ 38 लाख 98 हजार छह सौ 85 रुपये की संपत्ति है तो पत्नी स्नेहलता सिंह के नाम दो करोड़ 60 लाख छह हजार नौ सौ 46 रुपये हैं। जाहिर सी बात है कि स्नेह लता सिंह अनुराग सिंह से अधिक धनी हैं।
सात एकड़ कृषि भूमि के मालिक हैं पूर्व विधायक
मिर्जापुर। छानबे से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी सात एकड़ कृषि योग्य भूमि के मालिक हैं। उनके पास एक रिवाल्वर व एक रायफल भी है। हालांकि उनके ऊपर को मुकदमा नहीं है। उनके पास कुल मिलाकर एक करोड़ तीन लाख 86 हजार नौ सौ एक रुपये की संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी सितारा देवी के नाम 42 लाख 14 हजार दो सौ 24 रुपये की संपत्ति है। जबकि कांग्रेस के ही नगर विधानसभा के प्रत्याशी राजन पाठक के पास अधिक संपत्ति है। नगर से नामांकन करने वाले भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के पास 97 लाख 37 हजार 42 रुपये की घोषित संपत्ति है। तो उनकी पत्नी कमला पाठक के पास भी 34 लाख छह हजार सात सौ 12 रुपये की संपत्ति है। राजन पाठक के पास कई भवन व भूमि भी है।