फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाणसागर से जोड़ी जाएंगी ढेकवा की दोनों नहरें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की किल्लत झेल रहे पहाड़ी ब्लॉक के किसानों को राहत दिलाने के लिए ढेकवा दायीं और बायीं नहर को बाणसागर नहर से जोड़ने की परियोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को बाणसागर परियोजना के निरीक्षण के दौरान किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह के सामने नहरों में पानी की कमी का मुद्दा उठाया।
किसानों ने बताया कि वर्तमान में ढेकवा डैम से नहरों में पानी आता है। जल जीवन मिशन परियोजना के कारण पानी की उपलब्धता कम हो गई है। इससे रबी की फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने दोनों नहरों में बाणसागर से पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर सीडीओ ने बाणसागर और सिंचाई खंड चुनार के अधिशासी अभियंताओं को परियोजना तैयार कर समय से शासन को भेजने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय चांदलेवा का भी जायजा लिया। यहां शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन विद्यार्थियों की कम संख्या पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

साथ ही छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार हरिशंकर सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें