फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अप्रैल तक बूथ का करें निर्धारण

Tue, 21 Apr 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश सचिव सत्येन्द्र उपाध्याय ने ब्लाक प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व सह प्रभारी के साथ बैठक की समीक्षा करते हुए 30 अप्रैल तक बूथ कमेटियों के गठन का निर्देश दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक के गठन को प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में ब्लाक प्रभारियों का सहयोग कर संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


कहा कि जिस विधानसभा में विधायक नहीं है। वहां पर कार्यकर्ता अनी ताकत का एहसास कराए। जिससे 2017 में पांचों विधानसभा में पार्टी अपना परचम फहराए।

 जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की  नींव होते है और उन्हीं के बल पर    संगठन चलता है।

 कहा कि 30 अप्रैल तक बूथ प्रभारी वन बूथ ट्वेंटी यूथ की कमेटी  अवश्य बना ले। कहा कि दैवीय आपदा  से राहत के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 22 अप्रैल तक सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर देखे पात्र किसानों को मुआवजा मिल रहा है कि नहीं।

 इस दौरान रामजी मौर्या, श्याम नारायण यादव, आशीष यादव, देवी चौधरी, रमाशंकर सिंह पटेल, रमेश ओझा, अजय यादव, लक्ष्मण उमर, सलीम बादशाह, सुरेंद्र सिंह पटेल, मुस्ताक अहमद, विशाल यादव, सुनील सिंह पटेल, प्रमोद केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें