फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबाड़ी के हाथ बेची मुफ्त वितरित होने वाली पुस्तकें, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे विकास खंड के बजटा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कबाड़ी के हाथ नि:शुल्क वितरित होने वाली पुस्तकेंं बेचने का आरोप लगाया गया है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने छानबे के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच का आदेश दिया है। बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन

छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत बजटा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर ने स्कूल के बच्चों को नए सत्र में वितरित होने वाली पुस्तकें भी पुरानी किताबों व अन्य कागजात के साथ कबाडी के हाथों बेच दिया। मामला प्रकाश में आते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी छानबे राजेश श्रीवास्तव को इसकी जांच का आदेश दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर छानबीन भी की और प्रधानाध्यापक को फटकार भी लगाई। खंड शिक्षाधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कबाड़ी के हाथों नए सत्र की पुस्तकें बेचे जाने का मामला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था। सभी पुस्तकें विद्यालय में जमा हैं। शिक्षक ने गलत किया है तो उसकी सजा मिलेगी। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है।
ज्ञात हो, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्कूल में रखी पुरानी पुस्तकों एवं अन्य कागजों के साथ नये सत्र की भी लगभग 15-20 किताबें कबाड़ी के हाथों बेच दी। इस बात की जानकारी प्रधान व अन्य ग्रामीणों को हुई तो कबाड़ी के बोरे को खोलकर देखा गया। उसमें नये सत्र की भी किताबें थीं। जब लोग शिकायत करने गए तो शिक्षक ने सही जवाब न देकर रौब जमाने की कोशिश की। बहरहाल जब इसका वीडियो वायरल होने लगा तथा फोन से भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद कार्रवाई हुई। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें