फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गणतंत्र दिवस का इतिहास बताने के लिए होंगे पुस्तक वाचन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम पवन कुमार गंगवार ने बैठक कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि जिले में सभी कार्यालयों व प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के इतिहास की जानकारी के लिए पुस्तक वाचन कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत से कहा कि जिले में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और उसके आसपास बेहतर सफाई कराई जाए। सभासद या प्रधान के साथ नामित अधिकारी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। उन्होंने सभी तहसीलो व ब्लाॅक मुख्यालयों पर साफ सफाई व अपने-अपने क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कराएं जाने को कहा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घंटाघर में आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन व मुशायरा का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को दिया। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीएल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें