फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: काशी में मंदिरों को तोड़ने का आरोप लगाकर प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काशी में मंदिरों को तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए उसके विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. शिवशंकर सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ हो रही है। सन् 1791 में अहिल्याबाई होलकर ने इसका जीणोंद्धार करवाया था। मांग की गई कि इसके जिम्मेदार संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाए। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी व शहर अध्यक्ष राजन पाठक ने भी इसको निंदनीय बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही कहा कि पीएम ने हनुमान जी के चित्र वाली पतंंग उड़ाई है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने किया। इस अवसर पर एमएलसी कोऑर्डिनेटर शिव शंकर चौबे, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, गुलाब चंद्र पांडेय, कैलाश प्रजापति, अर्चना चौबे, शबनम अंसारी, जफर इकबाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें