हलिया। पिपरा गांव स्थित बाणसागर नहर में नहाते समय एक बालिका बह गई। उसके सहेलियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन पुलिस को जानकारी देकर खोजबीन करने बाणसागर नहर पहुंचे। नहर में जाल डाला गया। घंटो बाद 200 मीटर दूर शव बरामद हुआ।
क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दोदली कोल की छह वर्षीय पुत्री सरिता बृहस्पतिवार को घर से कुछ बालिकाओं के साथ बाणसागर नहर में नहाने गयी थी। नहाते हुए वह पानी के बहाव में बह गई। उसके साथ गयी बालिकाओं ने उसे बहता देख घर परिजनों को बताया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कांस्टेबल विनय यादव व विक्रम विशाल ने नहर में जाल डलवाकर घंटों उसकी तलाश की कोशिश की। शव घटना स्थल से 200 मीटर दूर उसका बरामद किया गया।