फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक सप्ताह के अंदर शुरू हो सकता है प्रवेश पत्र का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्रों का वितरण एक सप्ताह के अंदर शुरू हो सकता है। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बोर्ड परीक्षार्थियों का विवरण पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार से प्रायोगिक परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा थी। इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार छह फरवरी को बीएलजे इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा है। इसके लिए परीक्षार्थियों की सूची पहुंच गई हैं। इनसे परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का मिलान करने के बाद वितरण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रवेश पत्र वितरण में अभी दो-चार दिन लग सकते हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षा शुरू हो गई है। जल्दी ही प्रवेश पत्र का वितरण भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें