फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर गैपुरा चौकी के सेमरी गांव के पास मंगलवार की रात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के भारतगंज निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र शिव शंकर और सुशील कुमार (21) पुत्र दूधनाथ एक बाइक से गैपुरा से वापस घर जा रहा था कि सेमरी गांव के पास बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई भेजकर पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें