फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो के टक्कर के घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव के पास बीते दिनों सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और वाहन चालक के गिरफ्तारी की मांग किया। पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हथेड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय चिंतामणि सात मई को देर रात में अपनी बाइक से रिश्तेदार को बैठाकर नौगवां जा रहा था। जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के महुगढ़ गांव के पास पंहुचा था कि ड्रमंडगंज की ओर से तेजगति से आ रही बोलोरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक चला रहे चिंतामणि को गंभीर रूप से चोटें आईं थीं। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन बेहतर उपचार नहीं मिलने से परिजन घायल को प्राइवेट हास्पिटल में लेकर गए। लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं होने से निजी हास्पिटल में भी सही से उपचार नहीं हो सका। इससे देर रात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पुत्र मुकेश ने अज्ञात बोलोरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें