चुनार। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समसपुर गांव के पास सोमवार को सामने से आ रही बोलेरो ने आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिर्जापुर से एक आटो लगभग आठ सवारियों को बैठाकर जमुई के लिए आ रही थी। समसपुर गांव के पास अचानक सामने से एक बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए आटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आटो में किनारे बैठी महिला कमलावती देवी (30) पत्नी कमल कुमार निवासिनी आमघाट आटो से कुछ दूर जा गिरी। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचे चालक बोलेरो लेकर भाग गया। लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ पहुंचाया गया। जहां से महिला को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। महिला अपने मायके चुनार थाना क्षेत्र के बड़ागांव में अपने भाई को राखी बांधने के लिए मिर्जापुर से आ रही थी।