पड़री। थाना क्षेत्र के पहाड़ा-झिंगुरा स्टेशन के बीच रेल लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार को सुबह 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी होने पर पड़री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। उप निरीक्षक बलिराम यादव ने बताया कि शरीर पर काले रंग का टी शर्ट है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।