फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पति द्वारा पीटे जाने से घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव में शराबी पति द्वारा तीन दिन पहले पत्नी की पिटाई की गई थी। पिटाई से घायल पत्नी की बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वाले शव लेकर पुलिस चौकी लहंगपुर पहुंचे और पति के खिलाफ पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के बहन की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कंधवार गांव निवासी बसंत सिंह ने अपनी पुत्री मीरा देवी की शादी लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह के साथ की थी। जितेंद्र वाहन चलाता है। उससे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। संतोष सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को पुत्र जितेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीने का विरोध करने पर हाथापाई की तो गांव के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद वे घर से निकलकर लहंगपुर चले गए। इस दौरान जितेंद्र अपनी बीमार मां की पिटाई करने लगा। पास में कपड़े धो रही बहू मीरा सिंह (35) ने बीमार सास का बचाव करने की कोशिश की तो आक्रोशित जितेंद्र ने अपनी मां को छोड़कर पत्नी मीरा की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मीरा बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। मां को बेसुध देख बच्चों ने उन्हें मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी दी।
संतोष ने बताया कि जब वे पहुंचे तो पुत्र जितेंद्र द्वारा पिटाई किए जाने से पत्नी और बहू दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे। दोनों को मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां गंभीर रूप से घायल मीरा को चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की शाम मीरा की मौत हो गई। लालगंज थाना प्रभारी ज्ञानूप्रिया ने बताया कि शराब के नशे में पति द्वारा पिटाई किए जाने से पत्नी मीरा सिंह घायल हो गई थी। मीरा की बहन सपना सिंह की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मीरा की मौत होने पर पति जितेंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें