फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में डूबे किशोर का 26 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
गंगा में डूबने से मृत कृष्णा । स्रात- परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के भिलगौर गंगा घाट और आस-पास गंगा में एसडीआरएफ की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को 26 घंटे बाद शाम को चार बजे गंगा में लापता कृष्णा कन्रौजिया (13) का शव मिला। शव क्षत-विक्षत हो गया था। शव देखते ही मां पान कुमारी बिलखते हुए अचेत हो गई।जिगना के मनिकठी गांव रमाशंकर कन्रौजिया का पुत्र कृष्णा पांच साथियों के साथ बृहस्पतिवार को घर से डेढ़ बजे तीन किमी दूर भिलगौर घाट पर गंगा स्नान करने गया था। सभी स्नान कर रहे थे कि दोपहर दो बजे कृष्णा गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथी बाहर आकर शोर मचाए और घर सूचना दी। गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ टीम तलाश कर रही थी। 26 घंटे बाद शुक्रवार शाम को शव बरामद हुआ। पिता रमाशंकर पूणे में काम करता है। घर पर मां पान कृष्णा के तीन भाई और बहनों के रहती हैं। कृष्णा सबसे छोटा था। आठवीं में पढ़ता था। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही एसडीआरएफ टीम स्थानीय पुलिस के साथ ही परिजनों द्वारा भी खोज की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें