फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तरंगा के हनुमान मंदिर में नवजात बच्ची का पीले कपड़े में मिला शव, बलि या तंत्र की आशंका

विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र कुबा खुर्द गांव स्थित तरंगा पानी टंकी मोड़ पर हनुमान मंदिर पर लगी भीड़। स्रो
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र कुबा खुर्द गांव स्थित तरंगा पानी टंकी मोड़ पर हनुमान मंदिर के अंदर शनिवार सुबह आठ बजे एक नवजात बच्ची का शव पीले कपड़ो में मिला। मौके पर अगरबत्ती, चुनरी रखने के साथ दीपक भी जलाया गया था। इसे देखकर तंत्र पूजा किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची को हल्के पीले रंग के कपड़े पर लिटाया गया था। उसके पास अगरबत्ती, चुनरी रखी हुई थी। दीपक भी जलाया गया था। शरीर पर निशान थे। रक्त जमा था। मंदिर के पुजारी उस समय मौजूद नहीं थे। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूना एकत्र किए। पूजा-पाठ की सामग्री देखकर बलि आदि के साथ तंत्र पूजा किए जाने की आशंका है। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि बच्ची प्री बोर्न है। उसका जन्म छह से सात महीने में ही हो गया होगा। शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। हर पहलू से जांच की जा रही है।

नवजात के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर नवजात के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इस हृदयविदारक घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर कई परिवार संतान सुख के लिए परेशान रहते हैं, वहीं इस तरह नवजात को लावारिस हालत में छोड़ देना बेहद दुखद और अमानवीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें