फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेलवे लाइन पर मिला बिहार के वृद्ध का शव, मुंबई से लौट रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार के खैररुद्दीनपुर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। खैररुद्दीनपुर गांव के पास रेलवे लाइन किनारे बुधवार दोपहर बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सूजाउद्दीन (61) का शव मिला। वह मुंबई से लौट रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ने जब उसकी तलाशी ली तो कागज पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क करने पर पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सूजाउद्दीन (61) के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दोपहर 12 बजे चुनार पुलिस ने छानबीन शुरू की। सूजाउद्दीन बिहार के तुर्की थाना बोचहां का रहनेवाला था। मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। वह पुत्र अलाउद्दीन व सेराजुद्दीन के साथ मुंबई में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 18 मई को मुंबई से घर के लिए निकले थे और कल्याण स्टेशन से पटना जाने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि यात्रा के दौरान ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन चुनार के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें