बॉडीबिल्डर एंड फिटनेस में प्रदर्शन करते प्रतिभागी।- सोशल मीडिया।
कछवां। बजहां गांव निवासी शशिकांत उपाध्याय ने वाराणसी में जिला बॉडीबिल्डर एंड फिटनेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 200 प्रतिभागियों में पांचवां स्थान प्राप्त कर मिर्जापुर का नाम रोशन किया है।
शशिकांत उपाध्याय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। शशिकांत की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और प्रेरणा बढ़ी है। शशिकांत के पिता नागेश उपाध्याय ने अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
कहा कि शशिकांत की मेहनत और लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। क्षेत्रवासियों ने इस सफलता पर बधाई दी है।