फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले में पहुंचीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की पहली खेप शुक्रवार को जिले में पहुंच गई। पहली खेप में 282000 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को कड़े सुरक्षा पहरे में महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में रखवाया गया है।
विज्ञापन

इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में अंदर भी क्रमांक होंगे, ताकि कोई भी बीच के पेजों को हटाकर परीक्षा की शुचिता को प्रभावित न कर सके। साथ ही बीच में ही बार कोड भी होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के रंग में भी परिवर्तन किया गया है। परिषद का मोनोग्राम भी अपने निर्धारित रंग में होगा। इस बार जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं होंगी। इससे पहले बोर्ड की ओर से 102 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। अब इन्हीं केंद्रों पर जिले के 72730 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72730 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 40850 तथा इंटरमीडिएट में 32681 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पोर्टल पर जारी सूची में शामिल परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इन सभी केंद्रों का तहसील स्तरीय जांच करके आख्या देने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया है। परीक्षा की शुचिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए न पकड़ा जाए, इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने कहा कि बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें