फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर से से ओेबरा जा रही रोडवेज बस का उड़ा स्टार्टिंग फ्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोनभद्र के ओबरा जाते समय लोढ़ी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार को देर शाम मिर्जापुर रोडवेज की बस खराब हो गई। लोग बस को धक्का देते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर परिवहन निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाया है। रोडवेज के एआरएम ने बताया कि टोल प्लाजा के पास रोडवेज का स्टार्टिंग फ्यूज उड़ गया था, इसलिए उसे धक्का देकर किनारे किया गया। फिर फ्यूज नया लगाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से एक वीडियो ट्वीट कर लिखा गया कि मिर्जापुर से रेणुकूट जाने वाली सरकारी बस दम तोड़ती नजर आ रही है। पूरे यूपी में किराया कम नहीं होगा और धक्कामार खटारा बसों में धक्का यात्रियों से ही लगवाएंगे। ट्वीट में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर भी कटाक्ष किया गया। ट्वीट पर कई लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी। मामले में मिर्जापुर रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडे ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे 52 सीटर रोडवेज बस ओबरा जा रही थी। लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बस का स्टार्टिंग फ्यूज उड़ गया । इस तरह की आकस्मिक घटना बसों में होती रहती है। इसके लिए अतिरिक्त फ्यूज रखा रहता है। बस टोल प्लाजा पर खड़ी थी तो टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा उसे धक्का देकर किनारे किया गया। जहां चालक स्टार्टिंग फ्यूज बदलकर पांच मिनट बाद बस को गंतव्य की ओर ले गया। रात 11 बजे बस ओबरा पहुंची और वहीं पर रुकी। वहां से सुबह छह बजे चलकर रोडवेज बस यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे मिर्जापुर रोडवेज आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें