फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खिलाड़ियों के लिए बनेगा 60 बेड का छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गरीब व होनहार खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए अब रहने और खाने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। शासन ने ऐसे होनहार खिलाड़ियों के लिए जिले में 60 बेड के छात्रावास बनाने को मंजूरी दी है। छात्रावास भवन के निर्माण के लिए छह करोड़ 38 लाख रुपये की प्रस्तावित कार्ययोजना को मंजूरी दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था को बजट मिल जाएगा। इसके बाद छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिले में वर्ष 2010 से भिस्कुरी के पास स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा न होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्टेडियम में खेल की बेहतर सुविधाएं नहीं होने से यहां खिलाड़ियों को रुकने में समस्या का सामना करना पड़ता था। अब स्टेडियम का निर्माण तेजी से हो रहा है। स्टेडियम लगभग बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

पहले की अपेक्षा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ गई हैं, परंतु खिलाड़ियों के रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश सरकार ने मंडल स्तर पर छात्रावास के निर्माण का आदेश दिया। शासन ने छात्रावास के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
कार्यदायी संस्था ने 60 कमरों के छात्रावास निर्माण के लिए छह करोड़ 38 लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की थी। शासन ने इस कार्ययोजना पर मुहर लगा दी है। जल्द ही बजट जारी हो जाएगा। इसके बाद स्टेडियम में स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हाल के पीछे छात्रावास भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके तहत 30 बेड के पुरुष और 20 बेड के महिला खिलाड़ियों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए पूरे प्रदेश में जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर चयन ट्रायल होगा। स्टेडियम में जिस खेल की सुविधा रहेगी, उसके लिए चयन ट्रायल किया जाएगा। रैंकिंग के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद का कहना है कि स्टेडियम में छह करोड़ 38 लाख रुपये खर्च कर 60 बेड के छात्रावास भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्तावित बजट पर मुहर लग गई है। जल्द ही बजट मिलने के बाद कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें