फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों पर नामांकन आज से

Mon, 16 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए ब्लाकों पर न्याय पंचायतवार नामांकन होगा। नामांकन के लिए सिटी, कोन, मझवां तथा सीखड़ में प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक एआरओ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। जिससे प्रत्याशी और समर्थकों के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सके। रविवार को अवकाश के बावजूद चारों ब्लाकों पर गहमा गहमी का माहौल रहा।

भावी प्रत्याशी नामांकन फार्म खरीदने में मशगूल रहे, तो वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी नामांकन की तैयारी में लगे रहे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद के चुनाव का पहला चरण नामांकन के साथ 16 नवंबर से शुरु हो रहा है।

पहले चरण में सिटी, कोन, मझवां और सीखड़ में प्रात: आठ बजे से नामांकन शुरु हो            जाएगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा।

खंड विकास अधिकारी सिटी पीएन मिश्रा ने बताया कि पहले चरण  में सिटी के दस न्याय पंचायतों के 87 ग्राम पंचायत और 1149 सदस्य तथा कोन  के छह न्याय पंचायतों के 44 ग्राम पंचायत और 564 सदस्य पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


नामांकन के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए हैं। जिन पर एआरओ नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए सिटी और कोन में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

इसी प्रकार मझवां के पांच  न्याय पंचायत के 40 ग्राम पंचायत और 550 सदस्य तथा सीखड़ के छह न्याय  पंचायत के 35 ग्राम पंचातय और 443 सदस्यों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


सिटी ब्लाक में कैफ  सिद्दकी, कोन में नीरज अग्रवाल, मझवां में राम प्रकाश राणा,  सीखड़ में  आरके सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें