फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मार्ग रोके जाने से लग रहा है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी रोड पर धंसी हुई सड़क से आवागमन बाधित है। दुर्घटना न हो इसके लिए पूरे रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। इसी प्रकार त्रिमोहानी पर मुख्य मार्ग को खोदकर छोड़ दिए जाने से नगर का आवागमन ठप हो रहा है। कई जगहों पर मुख्य सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर के मुसफ्फरगंज चौराहे से इमामबाड़ा जाने वालीलालडिग्गी रोड पर सड़क धंस गई है। उसकी मरम्मत के लिए उसको खोदकर छोड़ दिया गया है। इसी प्रकार नगर के त्रिमोहानी पर भी पूरी सड़क को खोद दिया गया है। यह बताना आवश्यक है कि यह दोनों ही मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग हैं और यह व्यस्ततम मार्ग है। प्रतिदिन हजारों का आनाजाना होता है। काफी दिनों से इसको ऐसे ही खोद कर छोड़ दिए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। नागरिक परेशान हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हल्की फुल्की बरसात होने से सड़क की मिट्टी रपटीली हो जा रही है जिससे कई लोग अब तक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें