फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरूहवा में दो बाइक भिड़ीं, एक की मौत

Sun, 28 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के राजगढ़-घोरावल मार्ग पर कोन भरूहवा गांव के पास शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



सोनभद्र जनपद के बैडाड़ गांव निवासी काशी 32 वर्ष पुत्र मारवाड़ी शुक्रवार को सोनभद्र   जिले में किसी काम से गया था। लौटते समय राजगढ़ के रास्ते से घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे काशी जैसे ही कोन भरूहवां गांव के पास पहुंचा कि नदिहार में पानी की दूकान चलाने वाला  राकेश (42 वर्ष) पुत्र बेनी प्रसाद निवासी नदिहार दूकान बंद कर बाइक से घर के िलए रवाना हुआ। रात 11 बजे राजगढ़ घोरावल मार्ग पर कोन भरूहवा गांव के पास उसकी बाइक काशी की बाइक से टकरा गई। जिसमें काशी की   मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने घायल राकेश को वाराणसी भेजवाते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें