फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरवाह विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, चार घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
घरवाह विघुत उपकेंद्र पर अवर अभियंता के खिलाफ हंगामा करते भाजपा कार्यकर्ता।- सोशल मीडिया। - फोटो : 1
विज्ञापन
भडेवल गांव में चार दिनों से जारी बिजली संकट और अवर अभियंता के अभद्र व्यवहार से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को घरवाह विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। कार्यकर्ता उपकेंद्र पर जेई को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जेई के मौके पर नहीं पहुंचने पर उपकेंद्र पर ताला बंद कर दिया गया। प्रदर्शन के कारण उपकेंद्र के चारों फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रही। विभागीय अधिकारियों और भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत भडेवल में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट दुरुस्त किया, लेकिन मरम्मत के बाद ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आ गई और बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। अवर अभियंता गजानंद पटेल से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। - गजानंद पटेल, अवर अभियंता ने कहा कि भडेवल में बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट दूर कर दिया था। शिकायतकर्ताओं की ओर से गाली-गलौज का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। वहीं सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें