फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 27 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने 27 कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर बाहर का रास्ता दिखाया है। कहा जा रहा है कि ये भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित थे।
विज्ञापन

जिनको निष्कासित किया गया है। उनमें ब्लाक सीखड़ एक वार्ड एक के संजय सिंह, ब्लाक मझवां एक के वार्ड तीन के चंचल शुक्ला व वार्ड पांच के सतेन्द्र सिंह, कोन ब्लाक एक वार्ड छ: के राम आसरे बिंद, ब्लाक दो वार्ड सात के अंकुर दुबे व ब्लाक तीन वार्ड के रणजीत सिंह, छानबे ब्लाक दो वार्ड दस के अजय शुक्ला, ब्लाक दो के ही वार्ड दस के दुर्गेश पाण्डेय, ब्लाक पांच वार्ड तेरह के प्रेम बहादुर सिंह, ब्लाक पांच वार्ड 13 के नीरज सिंह, लालगंज ब्लाक वार्ड 14 के संजय कोल, हलिया ब्लाक के, वार्ड 17 के रवि सिंह, ब्लाक चार वार्ड 20 के रामसागर, चार व 20 के ही अमरेश जमालपुर ब्लाक एक वार्ड 28 की संतरा देवी, ब्लाक पांच वार्ड 32 के संतोष पटेल, नारायणपुर ब्लाक एक वार्ड 33 के धर्मराज सिंह, वार्ड 35 के संतोष मौर्या, वार्ड 36 के अजय खटखट, पहाड़ी ब्लाक एक वार्ड 37 के प्रशांत उपाध्याय व ब्लाक दो वार्ड 38 के बालकृष्ण पाठक बमबम। सीटी ब्लाक एक वार्ड 40 के पप्पू सोनकर, लालगंज ब्लाक दो वार्ड 15 के हृदय नारायण मिश्र और कोन ब्लाक तीन वार्ड आठ की अनुराधा सिंह को निष्कासित किया गया है। इसी प्रकार हलिया तीन के विनय सिंह व चार के गिरीजा कोल भी निष्कासित किया गया है। कुल मिलाकर संख्या 27 हो गई है। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें