फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बताए आतंकवाद से क्या खोया : प्रमोद तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अपनी पुत्री विजय श्री तिवारी के साथ रविवार को शाम करीब चार बजे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि आतंकवाद से उन्होंने खोया क्या है। कांग्रेस ने तो आतंकरोधी कार्रवाई के बदले अपने कई शीर्ष नेताओं का बलिदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कटाक्ष किया कि अपने को सनातनी कहने वाले भाजपा नेताओं ने पितृपक्ष में ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जबकि कांग्रेस ने अपनी सूची नवरात्र में जारी की। इस बार आईएनडीआईए की सरकार बननी तय है। सारी ताकत लगाने के बाद भी एनडीए 38 फीसदी वोट तक पहुंच सकती है। हमारी गठबंधन की सरकार बननी तय है। सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका स्वयं तय करेंगे कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना है। परंतु इतना तय है कि वे जहां से भी चुनाव लडेंगे, वहां का भाग्य खुल जायेगा। प्रमोद तिवारी को तीर्थ पुरोहित राजा मिश्रा ने दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, छोटे खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें