फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन संवाद रैली आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीजेपी के तमाम नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अलग-अलग जगहों व घरों से लाइव प्रसारण के माध्यम से इस रैली में शामिल होंगे। काशी प्रांत और गोरक्ष प्रांत की इस रैली में एक करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं मिर्जापुर जिले से दो लाख लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। इस रैली की खास बात यह है कि सब कुछ सोशल मीडिया पर होगा।
विज्ञापन

वर्चुअल रैली में पदाधिकारियों को काम बांटा गया है। लघु उद्योग प्रकोष्ठ मोर्चा के लोगों को लगाया गया है। 50 लाख लोग काशी प्रांत से हैं। काशी प्रांत और गोरक्ष प्रांत से एक करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। दो लाख लोग मिर्जापुर जनपद से हैं।
अनूठी वर्चुअल रैली 24 जून को शाम 4:45 बजे आयोजित की गई है। इसमें केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य वक्ता होंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने वाली इस रैली पर पार्टी कार्यकर्ता व आम जनता जुड़ सकते हैं। बीजेपी फॉर यूपी ट्विटर हैंडल एवं फेसबुक के माध्यम से इसमें शामिल हुआ जा सकता है। जिला कार्यकारिणी से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही प्रकोष्ठ व बूथ स्तर वाइज लोगों की जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। सभी से 100 से दो सौ लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि इस वर्चुअल रैली के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जगह-जगह लोगों से संपर्क किया। ऑनलाइन एवं फेसबुक के माध्यम से लोगों को इस रैली से जुड़ने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना का संकट है उसके लिए वर्चुअल रैली ही उपयुक्त साधन है। ताकि लोगों को जोड़ा जा सके। कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि किस प्रकार देश और प्रदेश की सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए काम किया। बड़े-बड़े फैसले लिए और समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें