फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बंगाल में बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार, विंध्याचल धाम में दर्शन कर बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Wed, 29 Apr 2026 11:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विंध्याचल में आगमन हुआ। यहां भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। 
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दर्शन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विंध्याचल पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। अटल चौराहा समेत अन्य जगहों पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल के लिए आज विशेष दिन है। वहां पर प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह पूछे जाने पर की भाजपा वहां पर सरकार बना रही है, उन्होंने फिर यही जवाब दिया कि बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए आज विशेष दिन है। वहां पर दूसरे चरण का मतदान होने वाला है और मैं यह लोगों का आह्वान करता हूं कि वह अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर जाएं और मतदान करें ताकि बंगाल को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं विंध्यधाम आया और मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। इससे मुझे बहुत शांति मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें