संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। छानबे सहित आसपास के इलाकों में रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा सख्त नजर आए। रविवार को उन्होंने विद्युत वितरण व पारेषण विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि दोनों विभागों के अधिकारी केवल एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जो गलत है। स्पष्ट किया कि आपसी आरोप-प्रत्यारोप बंद कर जनता को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। चेतावनी देते हुए कहा कि रात में हो रही मनमानी कटौती पर तुरंत रोक लगाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।