फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भाजपा नेता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शुक्रवार की रात को एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मुंह से झाग आने पर आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी सुषमा देवी (45) पत्नी अरुण कुुमार की शुक्रवार की रात को तबीयत खराब हो गई। उनके दो पुत्रों में एक अभिषेक दिल्ली में रहकर बीटेक कर रहा है। दूसरा पुत्र अविनाश और पति अरुण कुमार शाम को गांव में आयोजित कथा में शामिल होने गए थे। पत्नी के बीमार होने की सूचना पर घर पहुंचे तो देखा उनके मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पति व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेता अरुण कुमार ने बताया कि वह रात को घर पर नहीं थे। सूचना पर घर आए तो पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें