फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मनरेगा का नाम नहीं, योजना खत्म करना चाह रही : कांग्रेस

विज्ञापन
नगर के शहीद उद्यान परिसर में सरकार के द्वारा  मनरेगा को नाम बदलने पर मौन विरोध प्रदर्शन करते का
विज्ञापन
मिर्जापुर। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में रविवार को मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति के नीचे एक दिवसीय उपवास रखा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा मनरेगा का नाम ही नहींं बल्कि योजना ही खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करना चाहती है। इसके विरोध में कांग्रेस जनों ने उपवास रखकर विरोध किया।
अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार मनरेगा जैसी योजना का नाम ही नहीं बल्कि इस जैसी योजनाओं को धीरे धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता इस मनरेगा जैसी योजना को खत्म नहीं होने देंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। मनरेगा बचाओ संग्राम की जिला कोआर्डिनेटर अर्चना चौबे ने कहा कि इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद छोटे खान, जफर इकबाल, राजधर दुबे, इश्तियाक अंसारी ने अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर सुधाकर, फ़ैज़ अहमद, शबनम अंसारी, सतीश शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, कपिल कुमार सोनकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें