फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा ने अपराधियों के कमर तोड़ने का काम किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। कौड़िया कला गांव सहित आधा दर्जन गांवों में बुधवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के उर्जा राज्य मंत्री रमा शंकर सिंह पटेल ने प्रदेश में योगी सरकार के चार साल और केंद्र सरकार के छह साल के कार्यकाल का बखान किया। कहा, पैसे और दवा के अभाव में गरीब असमय काल के गाल में समा जा रहे थे। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक की दवा की जा रही है।
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में मुसहर के लिए दोना-पत्तल बनाने की मशीन, कुम्हार को नि: शुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक, हर घर को शौचालय, प्राथमिक शिक्षा के लिए कॉन्वेन्ट स्कूल और हर घर को नल से जल देने की योजना है। उर्जा राज्य मंत्री ने कहा भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। पारदर्शी ढंग से सभी विभागों में सरकारी नौकरी दी जा रही है। कहा अन्य सरकारों में अपराधियों का प्रदेश में वर्चस्व रहता था। पहली बार भाजपा सरकार ने अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति व संचालन महामंत्री अनूप जायसवाल ने किया। इसी क्रम में धोबही, जफराबाद, विशौरा कला, बड़भुईली, गोपालपुर गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, जिला मंत्री चिंतामणि मौर्य, अब्दुल कलाम अंसारी, अशोक मौर्य, संतोष गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी, संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें