फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: वीरेंद्र

Wed, 06 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
विज्ञापन
पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: वीरेंद्र
विज्ञापन
लायंस स्कूल सभागार में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में पार्टी का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संासद भदोही वीरेंद्र सिंह मस्त ने भाजपाजनों को पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय दर्शन को आगे बढ़ाने का कार्यकर्ता काम करें। जिससे भाजपा की नीतियां जन जन पहुंच सके। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी पदाधिकारी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं । श्याम सुंदर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाएं और समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने किया। संचालन अभय मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर रत्नाकर मिश्र, आशुकांत चुनाहे, नितिन विश्वकर्मा, गंगा सागर दूबे, निर्मला राय, सुषमा पांडेय, मणि शंकर मिश्र, डा. नीरज त्रिपाठी, विश्वनाथ अग्रवाल, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। जिगना संवाददाता के अनुसार छानबे भाजपा मंडल के द्वारा भाजपा कार्यालय हनुमानपुर में भाजपा का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्या ने भाजपाजनों को नीतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जय सिंह और संचालन सुजीत मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पाठक, स्वामीनाथ सिंह, राजाराम सरोज, संत राही बाबा, अशोक शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें