फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा कार्यालय पर लौहपुरुष और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई

विज्ञापन
लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व समाजवादी नेता व विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती समारोह में - फोटो : katra news
विज्ञापन
मिर्जापुर। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल व समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर के सपा विधायक पंकज पटेल ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कठिन परिश्रम से भारत का एक नये सिरे से निर्माण किया। उनके प्रयासों से भारत की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति में एक नया मोड़ आया। सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता में अविस्मरणीय योगदान रहा। 562 रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता एवं कठोर निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया। कहा कि शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव समाजवाद के असली प्रेरणादायक थे। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर सोशलिस्ट कांग्रेस की स्थापना की थी। राम मनोहर लोहिया उन्हें गुरु मानते थे।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को देखते हुए उनका जन्म दिन एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। संगोष्ठी में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, रामराज पटेल, राजेश भारती, अभय यादव, परवीन बानो, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, आकाश यादव, उपेंद्र तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें