फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार को अपराह्न तीन बजे मठना गांव के पास भस्सी लदे ट्रैक्टर-ट्राली के टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा (20) पुत्र बृजनंदन विश्वकर्मा वाराणसी में वेल्डिंग मिस्त्री का कार्य करते थे। शनिवार को दोपहर में दो बजे बाइक से अपने दोस्त अनुराग (22) पुत्र महेश कुमार निवासी सुंदरपुर वाराणसी को लेकर अपने गांव विशुनपुरा लौट रहे थे। रास्ते में जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव के पास बाइक की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सीएचसी ले गई। जहां डाॅक्टर ने राहुल विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुराग को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सीएचसी पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में मृत राहुल के पिता बृजनंदन विश्वकर्मा बीमार हैं। शनिवार को ही वाराणसी से घर आए हैं। राहुल के मां की मौत पहले हो चुकी थी। वे दो भाइयों में छोटे व अविवाहित थे। उनकी चार बहनें भी हैं। बड़े भाई सोनू हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें