फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवा की टक्कर से बाइक सवार कालीन बुनकर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चील्ह थानाक्षेत्र के पुरजागिर गांव के समीप शनिवार की सुबह हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक कालीन बुनाई का काम करता था।
विज्ञापन

चील्ह थानाक्षेत्र के चेकसारी गांव निवासी आशुतोष उर्फ डॉक्टर (32) पुत्र शिवबली प्रतिदिन की तरह अपने दो अन्य साथियों के साथ कालीन बुनाई के लिए नटवा स्थित विक्रम कारपेट जा रहा था। आशुतोष बाइक के बीच में बैठा था। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाया था। बाइक पुरजागिर के पास पहुंची थी कि एक हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आशुतोष की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार देव प्रताप सिंह (28) पुत्र अरुण कुमार सिंह और अजय यादव (26) पुत्र मुन्ना यादव निवासी चील्ह गंभीर रूप से घायल हो गए। चील्ह थाने की पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हाईवा को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करवाया गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सबसे बड़ी पुत्री 12 वर्ष की है। उसकी मौत से परिवार का कमाऊ पूत चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें