फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ व्यवसायी से बाइक सवारों ने की चार लाख की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में बाइक सवार दो युवक मंगलवार की शाम को सराफ व्यवसायी से चार लाख का गहना छिनकर फरार हो गए। दुकानदार बैग में रख गहना जमीन पर रखकर शटर बंद कर रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसका गहने से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कुछ दूर तक दौड़ाया, पर पकड़ बाइक सवार फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए उच्चकागिरी की घटना मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

धनसिरिया गांव निवासी अंगद सेठ पुत्र मुन्ना क्षेत्र के नदिहार बाजार में पटेल कपड़ा वाले के मकान में किसन ज्वेलर्स नाम से दुकान खोला है। वह चार वर्ष पूर्व दुकान खोला था। प्रतिदिन की तरह वह सुबह बैग में गहना लेकर आता था और शाम को दुकान बंद करने पर गहना लेकर चला जाता था। दुकान पर उसके पिता बेचन भी रहते थे। मंगलवार की शाम को साढ़े छह बजे दुकान बंद होने पर बेचन साइकिल से घर के लिए निकल गए। अंगद सेठ गहनों को बैग में रखकर शटर गिराया। शटर पर ताला लगाने के लिए उसने गहने से भरा बैग बगल में रखा, तभी वहां पर खड़े अपाचे बाइक सवार दुकान के पास आए और गहने से भरा बैग लेकर भागने लगे। जब तक अंगद कुछ समझता, तब तक बाइक सवार फरार हो गए थे। अंगद ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया, पर वे भाग गए। छिनैती की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार ने बताया कि लगभग चार लाख का गहना बाइक सवार छिनकर ले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें