फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार के टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री/मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी हाइवे पर मंगलवार को देर शाम कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी के अलावा उसका भतीजा घायल हो गया। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर सफाई कर्मी को मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी निवासी राजाराम (45) पहाड़ी ब्लाॅक में सफाई कर्मी पद पर तैनात थे। प्रतिदिन वे सवारी वाहन से ब्लाॅक पर ड्यूटी के लिए जाते थे और शाम को वापस लौटते थे। मंगलवार को नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में हो रहे चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में वे आए थे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद शाम को वे अपने भतीजे शंकर (28) के साथ वापस पहाड़ी ब्लाॅक ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास किसी कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार मौका पाकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सफाई कर्मी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल शंकर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में सफाई कर्मी राजाराम की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजाराम से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्र की शादी नहीं हुई है। वे चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि कार के टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें