फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सखी बूथ पर तैनात महिला कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को छानबे विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चुनाव ड्यूटी में लगे जिन कर्मचारियों ने प्रशिक्षण नहीं लिया था, उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा दूसरी पाली में सखी बूथ पर तैनात महिला कार्मिकोंं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

पहली पाली में छानबे उपचुनाव में मतगणना ड्यूटी पर लगाए गए 80 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने उनको मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने मतगणना के प्राथमिक चरणों की जानकारी देते हुए सतर्कता पूर्वक मतगणना करने की बात कही। मास्टर ट्रेनर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बिंदुवार मतगणना के बारे में कार्मिकों को जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। इसी परिसर में दूसरी पाली में सखी बूथ पर तैनात महिला निर्वाचन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सखी बूथ पर पीठासीन अधिकारी से लगायत चतुर्थ श्रेणी व चौकीदार तक महिलाएं ही तैनात होंगी। इस दौरान सखी बूथ पर तैनात 64 महिला कार्मिकों को चुनाव संबंधी जरूरी जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें