राजगढ़। थाना क्षेत्र के ददरा गांव के गर्दा नाला के पास शनिवार की सुबह जनरथ बस के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गांव निवासी विजय सोनकर (42) अपनी बहन के घर राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौंदा गांव जा रहे थे। जैसे ही ददरा गांव के गर्दा नाला के पास पहुंचे तभी मिर्जापुर- सोनभद्र मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन की बस जनरथ पास लेने के चक्कर में बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।