फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के समीप सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी व पड़री पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिगना थाना क्षेत्र के जिगना बारी गांव निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (45) पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह किसी काम से चुनार गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही डगमगपुर चौराहे के समीप पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पीआरवी व पड़री पुलिस ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें