फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवती की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवा- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नैड़ी कठारी गांव के पास शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की कुचलकर मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के सहजी निवासी 27 वर्षीय राजेश अपने रिश्तेदार पथरहा निवासी 35 वर्षीय वासुदेव तथा प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के खरका निवासी 20 वर्षीय सविता पुत्री बुद्धदेव के साथ एक ही बाइक से कोरांव की तरफ से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नैड़ी कठारी के पास सड़क पर मुड़ते समय अचानक बाइक लालगंज की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में ट्रक से कुचलकर सविता की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार राजेश और वासुदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष लालगंज संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद युवती तथा घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें